घोटालेबाज पैक्स अध्यक्षों पर एफआइआर दर्ज

0
1089

बक्सर खबरः धान अधिप्राप्ति कर चावल जमा नही करने आरोप में पैक्स अध्यक्षों पर 47 लाख गबन का मामला दर्ज हुआ है। नावनागर थाने में प्रखंड के पांच पैक्स अध्यक्षों पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मो. नयीन द्वारा मामला दर्ज कराया गया। प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों जिनके पास चावल बाकी था, उनको 31 जुलाई तक जमा करने का समय दिया गया था। परन्तु चावल नही जमा करने पर मामला दर्ज कराया गया है। इनमें रामपुर पैक्स अध्यक्ष अंगद यादव पर 7 लाख, वैना पैक्स अध्यक्ष माया देवी पर 5 लाख, भटौली अध्यक्ष प्रभात कुमार सिह पर 24 लाख, अतिमि पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार पर 6 लाख, बेलाव पैक्स अध्यक्ष श्री भगवान सिह पर 5 लाख का लागत के चावल गबन का मामला दर्ज कराया गया है। इसकी पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here