हे भगवान -गोली की आवाज सुन अधेड़ की हो गयी मौत

0
1017

‌‌‌बक्सर बखर : धनसोई गांव में गुरुवार की शाम छह बजे दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग हुई। इसमें फायरिंग की आवाज सुन एक व्यक्ति की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची धनसोई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक घटना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। बताया जाता है कि वृजबिहारी ¨सह का एक साल पहले ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इसी संबंध में उन्हें पता चला कि उनके पड़ोसी कामेश्वर सिंह का इसमें हाथ है। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच शाम में बकझक होने लगी। बात आगे बढ़ गयी और कामेश्वर सिंह घर से अवैध कट्टा लेकर बाहर निकला और हवा में फायर कर दिया। अचानक गोली चलने की आवाज सुन वृजबिहारी सिंह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here