अड़तालीस घंटे का इंतजार, बनेगी देवर भाभी की सरकार

0
2261

बक्सर खबर: जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव इस माह की पच्चीस तारीख को होना है। समाहरणालय में चुनाव होगा। डीएम रमण की अध्यक्षता में इसकी प्रकिया संपन्न होगी। अब तक की जो राजनीतिक गोलबंदी चल रही है। उसने स्पष्ट कर दिया है कि जिप अध्यक्ष सविता देवी होगी। जो राजपुर प्रखंड के मध्य सीट से पार्षद हैं। उनके देवर व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष यादव ने इसकी रणनीति तय की है। अब तक के मिल रहे रूझान के अनुसार उनका गोटी सेट हो चुकी है। सबकुछ तय की गयी स्थिति से चला तो संतोष के हाथ इस बार की बाजी रहेगी। खबर तो यह भी मिल रही है कि सिमरी पश्चिमी से चुनाव जीत आयी रामावती देवी के पुत्र विजय मिश्रा ने मैदान से खुद को अलग कर लिया है। क्योंकि उनके साथ आए लोगों में अगड़ी विरादरी के कुछ लोगों ने ऐसा गेम खेला कि पीछे हटना उनकी मजबूरी हो गयी। इसका सीधा लाभ संतोष यादव को मिला। उन्हें पार्षदों को एकजुट करने में आसानी हुई। पर वैसे लोगों को गहरा झटका भी लगा। जो इस चुनाव में समर्थन के नाम पर मोटी कमाई का सपना देख रहे थे। लालच लोभ की राजनीति में बार फिर स्वार्थी तत्वों को गहरा झटका लगा है। साथ ही वैसे लोगों को भ्रम भी टूट गया है। जो अपने का मठाधीश समझ रहे थे। हालाकि जो भी अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी पूरी तस्वीर 25 जून को ही सबके सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here