शराब निर्माण करने वाले दो गिरफ्तार

0
599

बक्सर खबर : प्रदेश में शराब बंदी लागू होने के साथ अवैध निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गयी है। इसकी धर पकड़ के लिए पुलिस ने भी अपने स्तर से अभियान चला रखा है। बुधवार को राजपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धर्मपुरा गांव में छापामारी के दौरान मिथिलेश साह व विकास उरांव को गिरफ्तार किया। यह दोनों झारखंड के रांची शहर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह  ने बताया कि यह लोग धर्मपुरा ईटां चिमनी के पास अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे। मौके से चालीस लीटर देशी शराब भी बरामद की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here