झुलस कर मर गया रेलवे का कामगार

0
768

बक्सर खबर : चौसा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। तीस से पैतीस वर्ष का व्यक्ति रेलवे के खंभे पर काम रहा था। उसे बिजली का करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तड़पता देख वहां काम कर रहे अन्य रेल कर्मी भाग खड़े हुए। पास के एक अन्य व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। पर वह तो पहले ही दुनिया से जा चुका था। मरने वाला क्या रेलवे का कर्मचारी था? यह जानने के लिए घटना के तीन घंटे बाद पी डब्लू आई से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। इस तरह का बयान विभाग की अनदेखी का उजागर करता है। क्योंकि जब यह दुर्घटना हुई। वहां पहले से काम चल रहा था। चौसा के पास प्लेटफार्म लंबा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से वहां कार्य प्रगति पर है। बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे के लगभग घटना हुई। बात पूरे महकमे में फैल गयी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण मृतक लावारिस हो गया है। उसका शव बगैर देखभाल के पड़ा हुआ है। अस्पताल के रजिस्टर में भी उसे लावारिस ही दर्शाया गया है। अगर रेलवे और उसके ठेकेदार ने समय रहते मृतक को नहीं पहचाना तो वह लावारिस ही दफना दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here