रामेश्‍वर मंदिर में प्रारंभ हुआ लक्ष्‍मीनारायण यज्ञ

0
535

बक्‍सर खबर (6जून): शहर के रामरेखा घाट पर स्थित रामेश्‍वर नाथ मंदिर में सोमवार से लक्ष्‍मी-नारायण यज्ञ प्रारंभ हो गया। कृष्‍णानंद पौराणिक की देखरेख में यहां आठ दिनों तक वैदिक अनुष्‍ठान चलेगा। प्रथम दिन श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। यज्ञ समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां प्रति वर्ष यज्ञ होता है। यह लगातार दसवां वर्ष है। इस वर्ष मत्‍स्‍य पुराण की कथा होगी। जो अगले सात दिनों तक चलेगी। इसका समय अपराह्न तीन बजे से संध्‍या छह बजे तक का रखा गया है। कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा भी निकली। जिसमें पौराणिक जी के साथ शहर के सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

शोभा यात्रा में शामिल शहर के शास्‍त्री जी व अन्‍य लोग
शोभा यात्रा में शामिल शहर के शास्‍त्री जी व अन्‍य लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here