मंत्री जी को चुनौती देने चला विधायक का बेटा

0
3379

बक्सर खबर : जिले के पहलवान विधायक ददन यादव के पुत्र करतार चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। जदयू के टिकट पर वह उत्तर प्रदेश में अपना भाग्य आजमाएंगे। सूचना मिली है कि करतार ने यूपी के चर्चित मंत्री ओमप्रकाश सिंह को चुनौती देने का मन बनाया है। वे गाजीपुर जिला के जमानियां विधानसभा से मैदान में उतरेंगे। राजनीतिक चर्चा के संबंध में करतार ने बक्सर खबर को बताया कि 2017 के चुनाव में वे वहां जाएंगे। इसके लिए पार्टी से हरी झंड़ी मिल गयी है। यहां गौर करने वाली एक बात और है। ददन पहलवान कभी बिहार में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे। तब सपा के मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने ही उनका साथ दिया था। आज राजनीतिक बाजी बदल गयी है। अब सपा के मंत्री ओमप्रकाश सिंह को उन्हीं ददन पहवान का बेटा चुनौती देने यूपी जाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here