ब्रह्मपुर में डूबने से युवक की मौत

0
603

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के बलुआ गांव का युवक महेश यादव तड़के सुबह डूब गया। उसके साथ यह घटना गोकुल जलाशय के भांगड़ में हुयी। गांव वालों को इसकी भनक घटना के कुछ घंटे बाद मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से इसकी सूचना पुलिस को दी। कोहरे के कारण शव की तलाश करने में काफी समय लगा। ग्रामीणों के अनुसार युवक महेश यादव(22) के साथ यह हादसा सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच ही हो गया। वह बलुआ निवासी श्रीनाथ यादव का पुत्र था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। इसकी सूचना सीओ को भी दे दी गयी है। जिससे पीडि़त परिवार को कुछ मदद मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here