बूढ़े को हुआ इश्क, पत्नी व बेटे को घर से निकाला

0
1291

बक्सर खबर : साठ वर्ष के बुजुर्ग को प्यार हो गया है। गैर महिला के आकर्षण में उसे भले-बुरे का ज्ञान नहीं रहा। जिसके कारण उसने अपनी पत्नी और बेटे को घर से निकाल दिया है। इसकी शिकायत उसकी पत्नी रजमुनिया देवी ने महिला थाने से की है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि रजमुनिया देवी की शिकायत दर्ज कर ली गयी है। उनका आरोप है पति खेदू सोनार उन्हें घर में रहने खदेड़ दिए हैं। उनका बत्तीस वर्षीय बेटा भी है। जिसका नाम काशी सोनार है। वह बचपन से अंधा है। इस वजह से उसके पिता उसे भी घर से बेदखल कर रहे हैं। जब मेरी शादी उनके साथ हुयी थी। मेरे पिता ने उन्हें उपहार स्वरुप घर दिया था। उसे हथियाना चाहते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के पीछे वजह क्या है? इस उम्र में पत्नी को घर से निकालने की हिमाकत खेदू ने कैसे की। यह परिवार शहर के गोलाघाट इलाके का रहने वाला है। सूत्रों की माने तो इसके पीछे संपति विवाद कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here