बिजली विवाद : अधिकारियों पर एकपक्षीय न हो कार्रवाई

0
3429

बक्सर खबर : बिजली विभाग में हुआ विवाद संसद से सड़क तक जारी रहेगा। आंदोलन की इस चेतावनी के बाद पुलिस पर नामजद अधिकारियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। वहीं कुछ राजनीतिक दल के लोग अधिकारियों के समर्थन में सामने आए हैं। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने कहा कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन पावर हाउस पहुंच मारपीट की।

उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। एकपक्षीय कार्रवाई हुई तो हम उसका विरोध करेंगे। यादव ने कहा भाजपा अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई। हम इसकी निंदा करते हैं। लेकिन, विवाद खड़ा करने वाले लोग इसके जिम्मेवार हैं। उनकी बात का समर्थन प्रभु गोंड ने किया। वहीं दूसरी तरफ युवा राजद अध्यक्ष बबलु यादव ने बक्सर खबर से कहा प्रशासन समान रुप से कार्रवाई करें। अगर दूसरे पक्ष को बख्शा गया तो हम भी प्रदर्शन करेंगे। उनकी बात का समर्थन पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here