रेंण तोडऩे के विवाद में चली गोली, महिला घायल

0
3267

बक्सर खबर : होलिका दहन के लिए बनैठी बनानी थी। कुछ युवक व किशोर रेंण के पौधे तोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर मुफस्सिल थाना के जासो गांव में विवाद हो गया। अंकलेश पाठक के उपर आरोप लगा कि वह पड़ोस के गुड्डू पाठक के परिजनों से उलझ गया। मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दूसरे पाठक के गुड्डू व विकास पाठक ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाली और गोली चला दी। हालाकि फायरिंग हवा में हुई। एक छत पर खड़ी महिला रीना देवी (45) को जा लगी।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जख्म हल्के थे, इस लिए डाक्टरों ने उन्हें रोका नहीं। घायल महिला के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें गुड्डू, विकास, जय प्रकाश, अखिल व मालिक पाठक को नामजद किया गया है। सूचना यह भी मिली है कि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here