खूब मनाएं होली, कैमीकल से करें परहेज

0
620

बक्सर खबर : होली के त्योहार के उपलक्ष में सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। अवकाश घोषित करने से पूर्व छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने होली की बधाई दे विदा किया। कुछ जगहों पर सीख भी दी गई। बिहार सेन्ट्रल स्कूल में छात्रों को शिक्षकों ने बताया त्योहार मनाए पर इसका ध्यान रखें कि रसायनिक रंगों का कम से कम प्रयोग हो। शिक्षक एनपी वर्मा ने इसका संदेश छात्रों को दिया।

मुख्य अतिथि उर्मिला सिंह ने बच्चों से कहा जीवन में प्यार का रंग घोलने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। इसी तरह हम सभी को मिलकर हंसते-गाते रहना चाहिए। विज्ञान के शिक्षक विनोद उपाध्याय व सेक्रेटरी सरोज कुमार ने बच्चों को होली की विशेषता के बारे में बताया। नौवीं के छात्र रविरंजन व छात्रा साक्षी कुमारी मधुर गीत प्रस्तुत कर उत्सव का रुप बना दिया। आठवीं के छात्र संदीप कुमार ने भी अपने प्रतिभा से होली को यादगार बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here