बाढ़ का जायजा लेने लालू यादव आएंगे चक्की

0
2355

बक्सर खबर : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को चक्की आ रहे हैं। उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ वे हेलीकाप्टर से यहां बाढ़ का जायजा लेने आ रहे हैं। जिले का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वे चक्की में उतरेंगे। उनका कार्यक्रम ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव के फ्लावर मिल कैंपस में रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि वे चक्की प्रखंड के कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे। इसके लिए दिन के ग्यारह बजे का समय निर्धारित किया गया है। विधायक ने कहा कि जवही और राजापुर के भ्रमण की योजना रखी गयी है। अगर समय रहा तो वे इन गांवों तक जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here