सिमरी चुनाव बवाल में नीरज पाठक गिरफ्तार

0
1636

बक्सर खबरः प्रखंड़ प्रमुख चुनाव में बवाल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सिमरी थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव से गांव से हुयी। गिरफ्तारी की पुष्टी थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने की। ज्ञात हो की 26 जुन को हुये सिमरी प्रखंड प्रमुख चुनाव में माधुरी देवी और प्रियंका देवी के बीच चुनाव हुआ। जिसमें महज एक वोट के अंतर प्रियंका देवी हार गयी। उसके बाद प्रियंका के पति निरज पाठक ने अपने समर्थकों के द्वारा जमकर बवाल व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसमें बीडीओ और एसडीओं को आंसिक रूप चोटे आये। उसके सीओ दिलीप कुमार के बयान पर नीरज पाठक को मुख्य आरोपी बनाते हुये 32 लोगों पर नामजद 200 अज्ञात लोगों पर एफआइआर कराया। उस के बाद से ही नीरज पुलिस के नजरों में फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here