प्रतिशोध में चली गोली, इटाढ़ी में एक घायल

0
1538

बक्सर खबरः प्रतिशोध में चली गोली में युवक घायल हो गया। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगहीं गांव में मंगलवार दोपहर 11:45 की है। घायल युवक उत्तम कुमार उर्फ साधु राम पर गांव के ही खलील मिंया की हत्या का आरोप है। सूत्रों की माने तो मृतक खलील मिंया के पुत्र व उनके सहयोगी। घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही साधु गांव से बाहर निकला ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली बांह में कलाई के पास लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने की। उन्होनें कहा कि यह घटना प्रतिशोध में हुयी है। साधु साल 2012 में खलील मिंया की हत्या में नामजद हुआ था। पीड़ित के बयान पर खलील के पुत्र समेत पांच को नामजद बनाया जायेगा। अभी मामला दर्ज नही हुआ है। आरोपी फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here