नाबालिग के हाथों में दौड़ रही मौत की रफ्तार,चार घायल

0
906

बक्सर खबरः शहर हो या गांव हर तरफ नाबालिग सड़कों पर लेकर दौड़ रहे मौत की रफ्तार। क्या प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार। तब आयेगा एक्शन प्लान। मंगलवार की अहले सुबह ब्रम्हपुर रघुनाथपुर मार्ग पर ढोढनपुरा गांव के पास सुबह 5:45 बजे दुर्घटना हुई। जिसमें नाबालिग आटो चालक से तेज रफ्तार गाड़ी स्कूल बस को पास देने के क्रम में अनियंत्रित हो पलट गयी। चार लोग घायल हो गये। सभी यात्री सुबह रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन(शटल) पकड़ने जा रहे थे। रघुनाथपुर पीएचसी के डाक्टर उदय शंकर त्रिपाठी के अनुसार बंदना कुमारी(07) पिता सुनिल रजक निमेज अंगुली कट गयी है। तीन लोगों को आंशिक रूप से चोट आयी है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वही प्रत्यदर्शी भरखर निवासी संजय पाठक ने कहा कि चालक नाबालिग था। उसकी उम्र ही 12 से 15 साल होगी। तेज चला रहा था। अगर कोई बड़ा आदमी चालक होता तो ऐसी घटना नहीं होती। बाल-बाल बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। थानाध्यक्ष दया नंद सिंह ने कहा की जानकारी मिली है। परन्तु मामला पुलिस के पास नही पहुंचा है। टीम भेजी गयी है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here