पुष्प वाटिका प्रसंग -संत देवे गारी सुन तू बिहारी

0
549

बक्सर खबर : सीता राम विवाह महोत्सव के दौरान शुक्रवार को पुष्प वाटिका का मंचन किया गया। विश्वामित्र मुनी के साथ प्रभु राम व लक्ष्मण जी का जनकपुर में आगमन हो चुका है। सीता मां पार्वती की पूजा के लिए फूल चुन रहीं हैं। इस बीच भगवान का वहां आगमन होता है। वाटिका में प्रवेश से पहले भगवान के सामने माली आ खड़े होते हैं। फिर शुरु होता है आस्था व मनुहार का लोक संवाद।

मनोरम झांकी का आनंद लेते कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी
मनोरम झांकी का आनंद लेते कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी

कभी इस स्थान पर पूज्य नारायणदास भक्तमाली खड़ा हुआ करते थे। उनके इस मनोहर स्वरुप को देखने के लिए देश विदेश के भक्त पहुंचते थे। माली के उस स्वरुप का दायित्व उनकी जगह अब आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी निभा रहे हैं। लोक विख्यात इस लीला का आनंद लेने के लिए राष्ट्रीय कथावाचक श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी महाराज भी वहां विद्यमान रहे।

पुष्प वाटिका में राम-लक्ष्मण
पुष्प वाटिका में राम-लक्ष्मण

शनिवार को निकलेगी राम बारात
बक्सर : आश्रम के सूत्रों ने बताया कि पुष्प वाटिका प्रसंग शुक्रवार को संपन्न हो गया। शनिवार को राम बारात शहर में निकलेगी। दोपहर में निकलने वाली बारात नगर भ्रमण के बाद नया बाजार आश्रम आकर समाप्त हो जाएगी।

नजारा देखने पहुंचा संत समाज
नजारा देखने पहुंचा संत समाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here