ट्रेन से भागा प्रेमी, लड़की ने किया न्यायालय में समर्पण

0
2296

बक्सर खबर : दो माह पहले प्रेमी युगल जिले से फरार हो गया। दोनों यहां से महाराष्ट्र के किसी शहर में भाग गए। छोटकी सारीमपुर की के रहने वाले लड़की के परिजनों ने इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी। उसके साथ लेकर जाने वाला लड़का शहर के नया बाजार इलाके का था। प्राथमिकी अभियुक्त होने के कारण उसके पिता कमल साह को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस बीच पता चला कि लड़की अपने प्रेमी संग महाराष्ट्र में है। उन को लेने पुलिस वहां गयी। यहां आने के दौरान लड़का मुगलसराय स्टेशन से फरार हो गया। इस बीच लड़की को न्यायालय को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार उसने स्वेच्छा से जाने की बात कही। मेडीकल जांच के बाद उसे परिजनों को सौंप देने की बात कही गयी। केस के अनुसंधान कर्ता राजेश कुमार का कहना है, लड़की ने स्वयं न्यायालय में सरेंडर किया है। पुलिस उन्हें लाने नहीं गयी थी। उसका प्रेमी करमीन कहां है। इस सवाल का जबवा पुलिस के पास नहीं है। उन्होंने यह जरुर कहा कि शुक्रवार को लडकी अपने परिजनों के पास वापस चली गयी। बहरहाल इनकी कहानी परिवार वाले जाने और पुलिस। लेकिन, समाज में यही चर्चा है कि बेटे के इश्क के कारण पिता को जेल की हवा खानी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here