पुण्यतिथि पर आचार्य को दी गई श्रद्धांजलि

0
499

बक्सर खबर : देश के श्रेष्ठ पत्रकार, महान लेखक व साहित्यकार आचार्य शिवपूजन सहाय जी की पुण्यतिथि शनिवार को उनवांस में मनाई गयी। इटाढ़ी प्रखंड के पैतृक गांव में स्थानीय युवाओं ने उनके नाम से आचार्य शिवपूजन सहायक विचार मंच का गठन किया है। मंच के तत्वाधान में एकत्र हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। कलम के पुजारी का वंदन करते हुए एकत्र लोगों ने सांसद की आलोचना की। उनका कहना था यहां की सरकारें जाती धर्म पर काम करती हैं। लेकिन, हमें भाजपा सांसद से उम्मीद थी। वे कुछ बेहतर करेंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान यहां अश्विनी चौबे आए थे। वादा किया था। सहाय जी की जयंति हो गया पुण्यतिथि में जरुर आउंगा। इस गांव को सांसद ग्राम योजना के तहत विकसित करने का आश्वासन भी दिया। हम लोग उनको फोन करते रह गए। किसी से बात नहीं की। युवाओं की भड़ास जो हो। राष्ट्र गौरव सहाय जी का निधन 21 जनवरी 1960 को पटना में हुआ था। आज वे हमारे बीच अपनी कृतियों में जीवंत हैं। उनका नाम ही हमारे लिए उर्जा का स्त्रोत है। कार्यक्रम में अमित कुमार दुबे, धर्मेन्द्र पांडेय, गोरख यादव प्रमुख इटाढी, योगेश श्रीवास्तव, राजा बाबू, नंदजी गुप्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here