नप उपाध्यक्ष की कुर्सी पर फिर काबिज हुए डुडू

0
1492

बक्सर खबर : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष इफ्तखार अहमद उर्फ डुडू पुन: अपनी कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। सत्ता के खेल में नगर परिषद अध्यक्ष के खेमे ने उनका साथ दिया। जिसका परिणाम रहा कि शनिवार को हुए मतदान में उन्हें विजयी घोषित किया गया। तय तिथि के अनुसार समाहरणालय के सभा कक्ष में वार्ड सदस्य एकत्र हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए इफ्तखार अहमद और वार्ड संख्या छह के पार्षद रामएकबाल ने पर्चा भरा। पंचायत पदाधिकारी विधान चन्द्र यादव की देखरेख में मत विभाजन हुआ। जिसमें नगर के चौतीस वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। डुडू को 17 मत प्राप्त हुए। रामएकबाल को 16 मत। एक सदस्य का वोट अस्वीकृत हो गया। ऐसी स्थिति में डुडू को विजयी घोषित कर दिया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त मोबीन अली, एसडीओ गौतम कुमार भी उपस्थित रहे।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here