डूबने से एक ही जगह तीन की मौत

0
2385

बक्सर खबरः धर्मावती नदी में डूबने से महिला समेत दो बच्चियों की मौत हो गयी। घटना चक्की प्रखंड के चंदा गांव की है। शनिवार सुबह 10:50 बजे के लगभग महिलाओं का झुंड बाढ़ के पानी को पार कर खेतों में काम करने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ओपी प्रभारी नारद मुनी के अनुसार पीडित परिवार मजदूरी  से जीवन यापन करने वाले है। पानी कम होने के सूचना पर तीनों मृतक खेतों में काम करने जा रहे थे। परन्तु बाढ़ में कटाव के कारण खेत में गढ़ा बन गया था। जिसमें डूबने  के कारण मौत हो गयी। मृतकों की पहचान झठु याादव के पत्नी घरभरनी देवी(60),टुनटुन यादव के पुत्री रंभा कुमारी(12), व विरेन्द्र यादव की पुत्री गुडिया कुमारी(14) के रूप में हुयी है। लाश को पानी से निकाल लिया गया है।घटना के वाद से परिवार में कोहराम मच गया वही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चक्की सीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतकों को चार-चार लाख रूपया मुआवजा दिया जाएगा। क्योंकि सरकार ने यह घोषणा कर रखी है। बाढ के शिकार हुए मृत परिवारों को चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here