ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुरार,एक घायल

0
1037

बक्सर खबरः ताबड़तोड़ फायरिंग से मुरार गांव दहल गया। घटना रेवटियागांव में सोमवार की शाम की है। जब दो पक्ष मछली मारने के विवाद को लेकर भीड़ गए। कहा-सुनी से विवाद की शुरूआत हुई। लोग कुछ समझ पाते कि विश्वामित्र सिंह की तरफ से फायरिंग होने लगी। जिसमें हरिबंश राय को गोली लगी। जिनका इलाज चैगाई पीएचसी में कराया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने की। उन्होंने कहा पीड़ित को दो छारे लगे थे। जिनका इलाज कर बीस मिनट में ही डाक्टर ने छोड़ दिया। पीडित के बयान पर विश्वामित्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here