डीएम की जांच में होमगार्ड के छह सिपाही निलंबित

0
800

बक्सर खबर : जिले में लगातार यूपी से हो रही विदेशी व देशी शराब की तस्करी जारी है। बक्सर खबर द्वारा इसके विरुद्ध समाचार चलाने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। शनिवार को डीएम रमण कुमार ने गंगा सेतु व चौसा कर्मनाशा चेकपोस्ट की जांच की। इन जगहों पर तैनात होमगार्ड के जवान लापरवाही बरतते पाए गए। प्रशासनिक सूचना के अनुसार गंगा सेतु पर तैनात सुरेश यादव, विजय कुमार सिंह, कृष्णा सिंह व विरेन्द्र यादव एवं चौसा में तैनात श्रीराम सिंह व रामाश्रय पासवान को निलंबित किया गया है। कार्रवाई डीएम ने स्वयं की है। इस लिए किसी के पास सफाई देने का मौका भी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि चौसा में तैनात दोनों होमगार्ड के सिपाही ड्यूटी से लापता थे। बहरहाल चेकपोस्ट से शराब की आवक बेरोकटोक हो रही है। यह बात हर आने-जाने वाले को पता है। यहां के लिए पूर्ण जिम्मेवार होमगार्ड के जवान नहीं। उत्पाद विभाग के अधिकारी भी हैं। जिनकी ड्यूटी यहां लगायी जाती है। जिलाधिकारी की जांच में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुयी। सिर्फ कमजोर कड़ी कहे जाने वाले होमगार्ड के सिपाही उनके आक्रोश का शिकार हुए। प्रशासन का यह कदम उसी तरह है। जैसे कोई अपनी जान बचाने के लिए बकरों को हलाल कर देता है। बक्सर खबर ने इस संदर्भ में डीएम का पक्ष जानने के लिए कई मर्तबा संपर्क किया। न तो फोन उठा न ही जवाब मिला।

1 COMMENT

  1. डीएम साहेब को निरीह प्राणी ही मिले कार्रवाई के लिए ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here