केन्द्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

0
134

बक्सर खबर : केन्द्र की सरकार देश को बर्बाद करने पर आमादा है। नोट बंदी का आदेश लाकर सरकार ने बहुत बड़ा गोलमाल किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र ओझा ने कहा राहुल जी ने भाजपा से पांच सवाल किए हैं। हम उसका जवाब चाहते हैं। धरने की अध्यक्षता कर रहे अजय ओझा लोकसभा अध्यक्ष ने कहा नोटबंदी का विरोध चरण बद्ध तरीके से होगा। हम भाजपा के सांसद व विधायक को गुलदस्ता दे इसका जवाब मांगेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, नीरज कुमार, अभियन्यु, झुलन सिंह, संतोष उपाध्याय, धीरज मिश्रा, मुन्ना तिवारी, पियुष उपाध्याय, मन्नू शुक्ला, भीम मिश्रा, विजय यादव, अजीत यादव ने हिस्सा लिया। संचालन आशुतोष त्रिपाठी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here