क्रोध में छोटे भाई की पत्नी ने कर दी जेठ की हत्या

0
2076

बक्सर खबर : महज लकड़ी के एक टुकड़े को लेकर उपजे विवाद में दो परिवार तबाह हो गए। पति के बड़े भाई पर महिला ने ऐसा प्रहार किया कि उनकी मौत हो गयी। गनपत यादव की हत्या के आरोप में मुरार थाना की पुलिस ने गुरुवार को आरोपी लगनवरती देवी और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवानंद के अनुसार घटना सात जनवरी की है। बैदा गांव में घर के बाहर लकड़ी का खुटा गाड़ रहे गनपत का विवाद भाई गणेश यादव के परिवार से हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों तरफ से लाठी चली। गणेश की पत्नी लगनवरती व उसकी बेटी ने मिलकर गनपत पर कई प्रहार किए। उसके सर में गहरी चोट आयी। तत्काल उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन हैमरेज हो गया है। बुधवार को सुबह दस बजे उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के कारण दो परिवारों के बीच हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लगनवरती देवी और उसकी बेटी को महिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौत की खबर गांव आते बैदा गांव निवासी गनपत के घर में मातम छा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here