कैदियों को भगाने में परिजनों ने पहुंचायी मदद, प्राथमिकी दर्ज

0
947

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल से शुक्रवार की रात भागने वाले पांच कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों ने मदद पहुंचायी थी। जिसके सहारे वे जेल से भाग निकले। इनमें उपेन्द्र साह के पिता सुदर्शन जिला आरा, सोनू पांडेय के भाई सुनील पांडेय आरा तथा सोनू सिंह ग्राम कांट के पिता बलीराम सिंह का हाथ है। जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने इन तीनों के खिलाफ नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इन लोगों ने द्वारा समय-समय पर धोती कपड़े पहुंचाए गए। जिससे सीढ़ी बना वे भाग निकले।

मोतिहारी, छपरा और बक्सर के कैदी

कैदियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज
बक्सर : पुलिस ने जेल से भागने वाले अपराधियों की धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया है। उनकी पहचान के लिए सभी की तस्वीर जारी कर दी गयी है। जिनमें आरा के दो, छपरा और मोतिहारी के एक-एक एवं बक्सर जिले के कांट का एक अपराधी शामिल है।
टीवी वार्ड का शौचालय तोड़कर भागे कैदी
बक्सर खबर : जेल अधीक्षक के अनुसार सभी कैदी सजायाफ्ता थे। उनपर किसी को शक नहीं था कि भागने की योजना बना सकते हैं। सभी को टीवी वार्ड में रखा गया था। वे वार्ड के शौचालय की खिड़की तोड़ भाग निकले ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here