केन्द्रीय मंत्री व सांसद ने किया नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ

0
570

‌‌‌बक्सर खबर : केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव व स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने संयुक्त रुप से नमामि गंगे योजना का शुभारंभ किया। शहर के रामरेखा घाट पर आयोजित शिलान्यास समारोह के मौके पर सभी ने गंगा मां का पुजन किया। वैदिक परंपरा के अनुसार उनकी वंदान की गयी। मंत्री ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जो संकल्प सरकार ने लिया था। उसकी शुरुआत हो गयी। देश के पांच राज्यों में एक साथ इसे प्रारंभ किया गया है। जिसमें उतराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, नितिन गणकरी जी ने इसका श्रीगणेश किया है। देश के इन सभी राज्यों में गंगा घाट को बनाने, सिवरेज सिस्टम को सुधारने एवं पर्यटन के लिहाज से सभी घाटों को विकसित करने की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। सांसथ अश्विनी चौबे ने कहा कि श्मशान घाट, नाथ घाट, रामरेखा घाट, जहाज घाट, सती घाट, बंगला घाट व रानी घाट का निर्माण होगा। शहर के इन सभी प्रमुख घाटों को चकाचक किया जाएगा। दो साल में यहां 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण से पौराणिक बक्सर नगरी के अध्यात्मिक महत्व को चार-चांद लग जाएंगे। उदघाटन समारोह में सदर विधायक संयज उर्फ मुन्ना तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी, लोजपा, रालोसपा और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी मौजुद रहे।

add raj priwar
add raj priwar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here