कांग्रेस ने बनायी योजना, नंबर होगा जिला

0
535

बक्सर खबर ( 17जून ) : कांग्रेस जिला कार्यकारणी की बैठक शुक्रवार को कार्यालय में हुई। जिसमें यह योजना बनी कि पूरे प्रदेश में बक्सर को नंबर वन बनाना है। अब तक चलाए गए सदस्यता अभियान में कुल चालीस हजार सदस्य बने हैं। राज्य में नंबर वन बनने के लिए यह संख्या सत्तर हजार होनी चाहिए। अगर हम सभी मिलकर काम करें तो यह लक्ष्य बहुत ही आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह बातें जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवदर्धन ने कहीं। इसका सभी ने स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जिला प्रभारी सुदर्शन राम बैठक में शामिल हुए। सर्व प्रथम आसाम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारणी के सदस्य रहे एमवी कालेज के प्रो हृदयानंद पांडेय के निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया। पार्टी के युवा कार्यकर्ता अजय ओझा जो युथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। उनका स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें इसके लिए बधाई एवं दल के लिए बेहतर उर्जा से कार्य करने की शुभकामना दी। इस बीच पंचायत स्तर पर कमिटी बनाने, उनकी सूची तैयार करने और सदस्यता अभियान को और तेज करने पर मं़त्रणा हुई। बैठक में श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, अनिरूदध पांडेय, विनय सिंह, हारून खां, पीके मिश्रा, आनंद मोहन उपाध्याय अधिवक्ता, साधना पांडेय, नरेन्द्र शर्मा, राजा रमण पांडेय समेत सभी प्रकोष्ठ एवं पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here