बक्सर खबर : आग का कहर जिले में बस्तुर जारी है। नावानगर प्रखंड के गड़हियां गांव में मंगलवार की सुबह आग लग गयी। जिसमें राजभर परिवार के आठ लोगों का आशियाना जल गया। आग इतनी भीषण थी कि परिवार वाले अपना कुछ भी नहीं बचा सके। गांव वालों ने बताया कि परिवार के लोग फसल की कटाई के लिए खेतों में गए थे। घरों में महिलाएं और बच्चियां खाना बना रहीं थी। इसी क्रम में किसी घर से चिंगारी उठी। जिसने जितेन्द्र राजभर, देवेन्द्र राजभर, छोटक राजभर, भानु राजभर, गिरजा राजभर, विनोद कुमार व विक्रम राजभर को घर पूरी तरह जला कर रख दिया।




























































































