पंचायत चुनाव के धुरंधर : प्रमुख की कुर्सी पर लगाई हैट्रिक

0
1113

बक्सर खबर : पंचायत चुनाव की सरगर्मी इन दिनों पूरे जिले में शबाब पर है। ऐसे में हमने जिले के वैसे पंचायत प्रतिनिधियों के बारे में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। जिन्होंने पंचायत चुनाव में अपनी छाप छोड़ी है। इस कड़ी में हम बात करते हैं उस महिला जन प्रतिनिधि की। जो पिछले तीन बार से प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हैं।  नावानगर की प्रमुख चन्द्रावती देवी । उनके पति सत्येन्द्र सिंह यादव राजद के कद्दावर नेता हैं। जिनकी  छवि का लाभ पत्नी चन्द्रावती देवी को मिलता रहा है। पहली बार के चुनाव में उनको एक वोट से मात मिली थी। तब मदन मोहन सिंह कुछ समय के लिए प्रमुख बने। इसके बाद चन्द्रावती देवी ने कुर्सी संभाली। निवर्तमान सत्र को पूरा कर अपना हैट्रिक पूरा कर चुकी हैं।  2011 से 16 के सफर में एक और खास बात रही। वह निर्विरोध प्रमुख चुन ली गयीं। इस बार भी वे मैदान में हैं। प्रमुख का पद इस वर्ष आरक्षित नहीं है। सामान्य सीट होने के कारण  उनका रास्ता खुला है। नावानगर प्रखंड के अमिरपुर गांव के रहने वाले सत्येन्द्र यादव राजद के प्रदेश महासचिव भी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भी अपने यहां आमंत्रित किया था। जिसके कारण राजनीति एवं प्रशासनिक हलके में भी उनकी धमक है। इस संदर्भ में सत्येन्द्र सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि इस बार भी प्रमुख का चुनाव चंन्द्रावती देवी ही लड़ेंगी। हालाकि पद सामान्य वर्ग के लिए है। लेकिन, पिछले बारह-तेरह साल में जो समय उन्होंने विकास कार्यों के लिए दिया है। उस अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलना चाहिए। सत्येन्द्र सिंह की बातें यह साबित करती हैं कि भले ही चंन्द्रावती देवी कल तक महिला कुर्सी के लिए मोहरा रहीं हो। पर नारी सशक्ति कारण का वे उदाहरण हैं। क्योंकि सामान्य सीट पर होने के बाद भी, विरोधी उन्हें प्रमुख पद का सबसे सशक्त दावेदार मानते हैं।
इस पर खबर पर आप पाठक भी अपनी राय दे सकते हैं। अथवा चाहें तो ऐसे की नेता की खबर हमें दे सकते हैं। ह्वाट्स एप 9431081027, मेल buxarkhabar@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here