‌‌‌रात के अंधेरे में महिला की हत्या, सर को कुचला

0
3384

बक्सर खबर। रात के अंधेरे में चीनी मिल इलाके के पास महिला की हत्या कर दी गई है। आज बुधवार की सुबह लोगों ने उसकी लाश देखा तो दंग रह गए। लगभग 30 से 35 वर्ष आयु की महिला के शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी है। लेकिन, हत्या करने वालों ने उसके चेहरे को पूरी तरह कुचलने का प्रयास किया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके चेहरे पर किसी ने भारी पत्थर से बार-बार प्रहार किया है। इस तरह की नृशंस हत्या किसने की होगी। यह सोचकर पुलिस हैरान है। खबर मिलते ही सदर डीएसपी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल चीनी मिल और आरपीएफ बैरक के बीच का है। जहां चीनी मिल इलाके के लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। रात के अंधेरे में किसने ऐसा किया। यह बताने वाला कोई नहीं है। आस-पास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन, किसी ने यह भी नहीं बताया कि हमने उसकी चीख सुनी। जिससे घटना का अनुमानित समय पता लगाया जा सके। यह तो तय है। स्टेशन से सटे इस इलाके में इस तरह की वारदात मध्यरात्रि के बाद हुई होगी। क्योंकि वही ऐसा समय है। जब यह इलाका सुनसान होता है। फिलहाल उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here