‌‌‌वो कौन है कमीना लवर जिसे पुलिस ने भेज दिया जेल

0
3560

बक्सर खबर। आज सोमवार को पुलिस ने शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकडा गया युवक कौन है, उसका अपराध क्या है़ ? पूछने पर पुलिस ने बताया इसका नाम शिव कुमार सिंह है। इसके खिलाफ आरोप है कि यह कमीना लवर नाम से हवाटृसएप का ग्रुप चलाता था। कुछ दिन पहले इसने अपने ग्रुप में एक युवती की तस्वीर डाली। उसके नीचे एक नंबर लिखा। इससे मिलना होतो इस नंबर पर संपर्क करें। यह बात कुछ दिन बाद युवती के परिवार वालों की जानकारी में आई। वे युवक को समझाने गए। क्योंकि मामला लडकी की प्रतिष्ठा से जुडा हुआ था।

लेकिन, वह समझने के बजाए उलझ गया। उसने अपनी हरकत बंद नहीं कि और कभी पिस्तौल, कभी तमंचा, तरह-तरह की तस्वीरें धमकाने वाले अंदाज में हवाटृस एप पर भेजने लगा। परेशान परिवार वालों ने उसके खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कहानी जिसने भी सुनी वह हैरान था। आज कल के युवक ऐसी हरकते भी करते हैं। सोशल मीडिया पर गैर कानूनी हरकत करने वाले लोग भी जेल जा सकते हैं। इसके लिए किसी गवाह की जरुरत नहीं है। यह तो स्वयं में एक पुख्ता साक्ष्य है। इस लिए ऐसा करने वाले परिणाम जान लें।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here