समाज को जोड़ना है तो सिलाई मशीन चलाइए : अनिल कुमार

0
129

बक्सर खबर। अपने जिले में 19 मई को मतदान होना है। इसके लिए जनतांत्रिक विकास पार्टी ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बक्सर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अनिल कुमार ने गुरुवार को ब्रह्मपुर विधानसभा के नियाजीपुर, एकौना, रामपुर मठिया, मझबारी आदि गावों में सघन जनसपंर्क कर भाजपा और राजद के उम्मीदवारों से जनता को झांसे में न आने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि अश्विनी चौबे और जगदानंद सिंह जैसे लोगों ने बक्सर को बर्बाद करने का काम किया है। वे किस मुंह से आज वोट मांग रहे हैं।

समाज को अगर जोड़ना है तो आप सभी मिलकर सिलाई मशीन को अपना वोट दें। तभी समाज एक होगा। अनिल कुमार ने कहा कि जगदानंद सिंह 15 साल सिंचाईं मंत्री रहे। पांच साल सांसद रहे। लेकिन क्या बक्सर का कोई भला हुआ। क्या किसानों के खेत में पानी पहुंचा। किसानों को उनका समर्थन मूल्य मिला। नहीं ना। उन्होंने कहा कि जब जनता ने मौका दिया, तब कुछ किया नहीं। अब एक बार फिर से कह रहे हैं कि एक मौका और दे दीजिए। लेकिन जनता उन्हें मौका क्यों दे, जब दिया तब जनता पर सामंतवाद तरह से राज किया। जनता ने नेता बनाया और ये मालिक बन गए। लेकिन बक्सर के लिए कुछ नहीं किया। यहां जो चीनी मिल, कपड़ा मिल और अन्य उद्योग धंधे थे, वो भी बंद करवा दिया। मौजूदा सांसद अश्विनी चौबे साइबेरियन नेता हैं। जनता ने झूठ मास्टर के वादों की वजह से उनपर भरोसा किया। लेकिन चुनाव जीतने के बाद तो अश्विनी चौबे देश के प्रधान झूठमंत्री के न खायेंगे और न खाने देंगे वाले जुमले की भी हवा निकाल दी। अब तो संविधान पर ही खतरा मंडराने लगा है। इस लिए ऐसे नेता को छोडि़ये और अपने बेटे – भाई को इस बार मौका दीजिए। 19 मई को सिलाई मशीन छाप पर बटन दबाईये। इस माटी की कसम, हम बक्सर की तस्वीर बदल देंगे। उद्योग से लेकर विकास के हर पैमाने पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जनसंपर्क के मौके रवि प्रकाश, मोहन राम, संजय मंडल, डॉ रामराज भारती, सुविदार दास, आशुतोष पांडेय, राजा यादव, मोहन गुप्ता, संतोष यादव, रमेश राम, चंद्रशेखर सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामाधार राम के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here