खास रही इस वर्ष की दिवाली, अतिथियों ने की गंगा आरती

0
118

बक्सर खबर। रविवार की दीपावली बक्सर के लिऐ खास रही। इस बार घर बाजार के साथ गंगा तट भी दीप सजे। मौका था नमामि गंगे के अतिथियों के स्वागत का। तय कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री से गंगासागर तक की राफ्टिंग यात्रा की टीम जिनका नेतृत्व वींग कमांडर परमवीर सींह कर रहे थे। चालीस सदस्यों के साथ वे सभी रामरेखा घाट पहुंचे। स्वागत के लिऐ पहले से जिला प्रशासन के साथ गंगा आरती से ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत आरती ट्रस्ट के सदस्यों ने मंत्रोच्चार एवं तिलक लगा कर किया।

नमामि गंगे तथा गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा भव्य गंगा महा आरती भी करायी गई। इस दौरान पुरे रामरेखाघाट को 5100 दिपों से सजाया गया। जगमग रोशनी के बीच आगत अतिथियों नें आतिथ्य का भरपूर आनंद उठाया। यजमान की भूमिका में परमवीर सिंह एवं उनके टीम के सदस्य मौजूद रहे। एक घंटे तक चली महाआरती में सभी अतिथि धार्मिक लहरों में गोता लगाते रहे। गंगा स्वच्छता की अलख जगाने पंहुची टीम ने गंगाघाटों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम भी चलाया। आरती और दिपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिऐ नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी आशुतोश राय एवं गंगा आरती ट्रस्ट के कपीन्द्र किशोर की भूमिका सराहनीय रही। गंगा आरती ट्रस्ट के दैनिक पुजारी अमरनाथ पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय एवं कपिल मुनि ने किया। वहीं स्वस्तिवाचन हेंमत तिवारी ने किया। उक्त मौके पर नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों के साथ..गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के सचिव अमीत उपाध्याय, पप्पू राय, मंटू सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा माया देवी, जिला पार्षद बंटी शाही, मिथिलेश पाण्डेय के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here