‌‌सोना चोरी के मामले में गुजरात पुलिस की रेड

0
1282

-महाराष्ट्र के दो कारिगर समेत चार हिरासत में
बक्सर खबर। गुजरात के बड़ोदरा जिले में महाराष्ट्र के कारीगर ने चोरी की। गुजरात पुलिस उसके पीछे पड़ी और बक्सर पहुंच गई। उसने यहां से चार लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन उसने कुछ ऐसे लोगों को भी दबोच लिया। जिसके कारण जमुना चौक पर हंगामा खड़ा हो गया। अंतत: गुजरात पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा। व्यवसायियों ने कहा कि आपको पूछताछ करनी है। हमें थाने बुलाइए। इस तरह दुकान पर आकर जबरन हिरासत में लेना कहां तक उचित है। वह भी किसी चोर के कहने पर। पुलिस अपनी गलती पर झेप गई। सबको नगर थाने बुलाया गया।

पूछताछ के दौरान गुजरात पुलिस ने बताया महाराष्ट्र के कारीगर ने 470 ग्राम सोना चोरी किया था। उसने उसे बक्सर में दो काम करने वाले दो लोगों की मदद से गलाया था। वे भी मूल रुप से महाराष्ट्र के ही रहने वाले थे। सोने को यहां की कुछ दुकानों पर बेचा गया, कुछ को बदला गया। उसके बदले गहने लिए गए। यहां के व्यवसायियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। हमारा काम गहने बेचना है। दिन भर में अनेक लोग आते हैं। पुराने गहने देते और लेते हैं। इससे हम अपराधी नहीं हो जाते। जितना पुराना सोना लेते हैं। उसके बदले गहने अथवा रुपये देते हैं। यह अपराध कैसे हो गया। सारे तर्क के बाद पुलस यहां से चार लोगों को हिरासत में ले गई। जिनमें दो कारीगर भी शामिल हैं। जो यहां ठठेरी बाजार में रहते हैं। उनका नाम संजय पाटिल पुत्र अन्ना पाटिल व श्याम टांव पुत्र बाबु टांव है। इसके अलावा सोने खरीदने के आरोप में रामजी प्रसाद व टुनटुन वर्मा को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है। हालाकि इस घटना को लेकर शहर के व्यवसायियों ने जो एकजुटता दिखाई। उसके आगे गुजरात पुलिस के होश उड़ गए। उन लोगों को छोड़ना पड़ा। जिनको सिर्फ शक के आधार पर पकड़ा गया था। पूछने पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में यहां से ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here