जिस प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया हम उसके साथ : ददन यादव

0
889

बक्सर खबर। डुमरांव में बुधवार को एनडीए द्वारा विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का आगमन चर्चा का केन्द्र रहा। वहीं दूसरी तरफ एनडीए के मंच पर लंबे समय बाद ददन यादव और रामबिहारी सिंह का साथ आना भी चर्चा में रहा। मनोज सिन्हा ने देश और रेलवे के विकास की बात कही।

वहीं दूसरी तरफ ददन यादव ने कहा डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री का सम्मान कम नहीं होने देगी। मैं आप सभी को बता दूं 45 वर्ष के अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा। जिसने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया हो। जो देश कल तक हमे आंख दिखाकर बात करते थे। वे आज आंखे नीची कर बात कर रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया में उन्होंने हमारा मान बढ़ाया है। हम वैसे प्रधानमंत्री का मान कम नहीं होने देंगे। यह चुनाव जाति-धर्म का नहीं देश का है।
अश्विनी चौबे ने कहा, हो रहा है दुष्प्रचार
बक्सर खबर। भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे ने कहा विरोधी लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। कुछ तो यह कह रहे हैं कि भागलपुर में एम्स बन रहा है। 15 वर्ष पहले बिहार के पटना में एम्स बना। वह तो ढंग से काम नहीं कर रहा था। हमारी सरकार ने उसे दुरुस्त किया है। अभी भी काम चल रहा है। आर टी आई का जमाना है। आप स्वयं जवाब मांग सत्यता जान सकते हैं। राज्य सरकार ने बिहार के कुछ जगहों पर एम्स का प्रस्ताव भेजा है। जिसका सर्वेक्षण हुआ है। उस सूची में भी वहां का नाम नहीं है। इस लिए आप दुष्प्रचार करने वालों के झांसे में नहीं आए। आज बुधवार को हुए विजय संकल्प सम्मेलन में डुमरांव ही नहीं जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। एक बार पुन: जदयू में शामिल हुए रामबिहारी सिंह व जदयू के डा. विनोद यादव व लोजपा तथा भाजपा के अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here