तिलक समारोह में चली गोली से युवक घायल, हालत नाजुक

0
2311

बक्सर खबर । तिलक समारोह में चली गोली से शुक्रवार की रात युवक घायल हो गया। घटना कोरानसराय थाना के नावाडीह गांव की है। सूचना के अनुसार घायल युवक गणेश कुमार गुप्ता (18) का उपचार जिला मुख्यालय के विश्वामित्र नर्सिंग होम में चल रहा है। गोली उसके पजरी (छाती और कुल्हे के बीच) में फंसी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात ही उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा घायल की हालत नाजुक है। इस वजह से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार नावाडीह में बरमेश्वर यादव के घर बेटे का तिलक आया हुआ था। उनके यहां नेवता पुजाने कोरानसराय निवासी अजय गुप्ता का पुत्र गणेश पहुंचा था। आंगन में तिलक चढ़ रहा था। वह युवक वहीं खड़ा हो रश्म को देख रहा था। इस बीच चली गोली उसके शरीर में आ लगी। घर में कोहराम मच गया। जल्दी-जल्दी उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here