‌‌‌ अचानक एसपी के चालक की मौत, दी गई सलामी

0
1210

बक्सर खबर। सैप के जवान महादेव महतो की मौत आज शुक्रवार की सुबह हो गई। वे एसपी आवास पर तैनात थे। वाहन चलाने में दक्ष होने के कारण वे एसपी का वाहन चलाते थे। सूत्रों के अनुसार आज शुक्रवार की तड़के उनको मस्तिष्काघात हुआ। वहां से दर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महादेव महतो समस्तीपुर के रहने वाले थे। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष होगी।

पूछने पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया सुबह सूचना मिली। तत्काल उनको सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया मस्षि्काघात से उनकी मौत हुई है। अपने साथी को अंतिम विदाई देने के लिए सैप व जिला पुलिस के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन पहुंचाया। जहां उन्हें सलामी दी गई। साथ ही दुखद सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here