शशांक हत्याकांड का आरोपी अंटू राय गिरफ्तार

0
3707

बक्सर खबर। मासूम शशांक राय की हत्या करने वाला अंटू राय आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मुफस्सिल पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। सूत्रों की माने तो वह चौसा के पास देखा गया। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उसे धर दबोचा गया। आपको ज्ञात होगा। पिछले वर्ष 8 जून को सिमरी गांव के दूद्धी पट्टी से मांमा के घर आए शशांक का अपहरण कर लिया गया था। अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई। दस जून की सुबह गाजीपुर में गंगा नदी के किनारे वसका शव मिला। बच्चे की हत्या चाकू से की गई थी। हत्या का खुलासा हुआ तो पता चला इसमें मौसी सरोजा देवी और ममेरे भाई करूणा निधि राय का हाथ है।

उन लोगों ने ही फिरौती के लालच में बच्चे को अगवा किया था। लेकिन, पहले ही दिन मामले ने इतना तुल पकड़ा कि पूरे जिले की पुलिस फोर्स उसका पता लगाने में जुट गई। काल डिटेल के आधार पर जो राज खुले। उससे पता चला कि शशांक की मौसी के इशारे में इस घटना में चुन्नी-पवनी का अंटू राय भी शामिल था। उस समय पांच-छह लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। लेकिन अंटू फरार हो गया था। उसे सिमरी पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे आज ही जेल भेज दिया जाएगा।
कैसे हुआ हत्या का खुलासा जानने के लिए क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here