दोहरे हत्याकांड का अरोपी सरोज त्रिपाठी गिरफ्तार

0
1899

बक्सर खबर। योगियां हत्याकांड के आरोपी सरोज त्रिपाठी को आरा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी सूचना आरा एसपी ने बक्सर एसपी को दी है। उनके अनुसार सरोज आज रविवार को पकड़ा गया। उसकी तलाश पुलिस को 2014 से थी। वह मूल रुप से आरा जिला के बेलौटी गांव का निवासी है।

16 अक्टूबर 2014 को योगियां में दो लोगों की हत्या हुई थी। चार लोग घायल हुए थे। 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। इस मामले में हाल ही में अन्य आरोपियों को सजा हो चुकी हैं। मुख्य आरोपी कुबेर मिश्रा भी फरार है। वह उपचार के दौरान अस्पताल से भाग गया था।

दोहरे हत्याकांड में एक को आजीवन कारावास, 18 को दस-दस वर्ष की सजा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here