लोजपा के नगर अध्यक्ष बने बिट्टू गुप्ता

0
281

बक्सर खबर। सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रभात गुप्ता उर्फ बिट्टू को लोजपा का नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया है। लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह मुन्ना ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी। शहर के स्टेशन रोड में रहने वाले बिट्टू तीसरी बार नगर ईकाई के अध्यक्ष बने हैं। वे लोजपा के बड़े नेता हुलास पांडेय के प्रिय लोगों में शामिल हैं। इस वजह से उनका जुड़ाव इस पार्टी से है। हुलास पांडेय के नजदीक होने के कारण वे पार्टी में काफी सक्रिय जिम्मेवारी निभाते हैं। उनके मनोनयन पर साथियों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here