विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया मतदाता जागरुकता अभियान

0
39

बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने मतदाता जागरुकता अभियान प्रारंभ किया है। शनिवार को शहर में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुडऩे का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा हमारा लक्ष्य है। युवा मतदाता जिनका नाम पहली बार सूची में जुड़ा। वे सौ प्रतिशत मतदान करें। क्योंकि युवाओं की जिम्मेवारी सबसे अधिक है।

नगर अध्यक्ष डा. यशवंत कुमार सिन्हा ने कहा युवा मतदाता स्वयं भी मतदान करें और अन्य लोगों को जागरुक भी करें। भारतीय लोकतंत्र का यह महा पर्व है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विवेक सिंह ने कहा चुनाव में जाति, धर्म से उपर उठकर सबको मतदान करना चाहिए। यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। जिला संयोजक त्रिभुवन पांडेय ने कहा स्थिर व मजबूत तथा पारदर्शी सरकार चुनने के लिए हमें मतदान करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में यह अभियान चलाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here