‌‌‌दीवार गिरने से पलंबर की मौत, विरोध में सड़क जाम

0
800

बक्सर खबर। आज मंगलवार को कोइरपुरवा इलाके में दुखद घटना हुई। एक घर में पानी की टंकी लगा रहा पलंबर विनोद राम दुर्घटना का शिकार हो गया। उसके उपर दीवार टूट कर आ गिरी। सर में गहरी चोट आई। परिजन उसको लेकर सदर अस्पताल भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तीस वर्षीय विनोद शहर के खलासी मुहल्ला का रहने वाला था। मौत की खबर सून उसके पड़ोसी और परिजन आक्रोशित हो गए। सभी लोग शहर के मेन रोड में जमुना चौक के पास आ जमे। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी गई।

मुहल्ले वाले बता रहे थे। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। सभी छोटे हैं। उनका पालन पोषण कैसे होगा। सड़क जाम की खबर नगर थाना पहुंची तो सबसे पहले ट्रैफिक दरोगा वहां पहुंचे। उन्होंने नगर कोतवाल अविनाश कुमार को सूचना दी गई। वे पहुंचे तो सड़क जाम करने वालों को समझाने लगे। उन्होंने दमदार ढंग से प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि आप लोग अपना काम करें। दुखद घटना है, अंतिम संस्कार करें। आपको विश्वास दिलाया जाता है। मुआवजा की राशि जो चेक के रुप में होती है। वे आपके घर पहुंच जाएगी। उनका बात का विश्वास कर रहे लोग तुरंम सड़क जाम से हट गए। इस तरह मेन रोड में लगा जाम कुछ देर में समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here