चंदवा यज्ञ में बारह घंटे तक लगातार चलेगी कथा

0
686

बक्सर खबर : चंदवा चातुर्मास यज्ञ में कथा का सिलसिला अदभूत है। शायद ही इतनी देर तक देश के किसी हिस्से में भगवान का भजन एवं कथा सुनने का सिलसिला चलता होगा। यज्ञ समिति ने जो कार्यक्रम सूची जारी की है। उसमें देश के छह बड़े कथा वाचक बारी-बारी से कथा कह रहे हैं। जिसका सिलसिला सुबह दस बजे प्रारंभ होगा। और रात साढ़े दस तक चलेगा। सूची के अनुसार सुबह 10 से 12 बजे के मध्य डा. श्याम सुंदर परासर दशम से द्वादश स्कंध की कथा कहेंगे।

दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुण्डरिक शास्त्री (वृंदावन)  की कथा होगी। दोपहर 2: 30 अपराह्न 5: 30 तक प्रेम भूषण जी महाराज श्रीरामकथा कहेंगे। 5: 30 से 6 बजे के मध्य पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का उपदेश होगा। संध्या वेला में 6 बजे से रात 8: 30 तक श्रीकृष्ण चन्द्र शास्त्री उपाख्य ठाकुर जी कथा कहेंगे। इसके उपरांत रात 8: 30 से रात्रि 10: 30 तक गुजरात के भूपेन्द्र पांडया जी कथा कहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here