नारद मुनी के आश्रम पहुंचा पंचकोश का मेला

0
313

बक्सर खबर। बक्सर का विख्यात पंचकोश मेला 27 तारीख से प्रारंभ है। आज बुधवार को उसका दूसरा पड़ाव सदर प्रखंड के नदांव गांव में लगा। यह नाम स्मरण दिलाता है कि इस गांव से नारद मुनी का संबंध है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार यहां मेले का दूसरा पड़ाव होता है। जहां श्रद्धालु नर-नारी आते हैं और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मंदिर में पूजा करती महिलाए

गांव में नर्वदेश्वर महादेव का मंदिर व नारद सरोवर
बक्सर खबर। नदांव गांव में अति प्राचीन शिव मंदिर है। जिसे लोग नारदेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जानते हैं। मेले के दिन श्रद्धालु जन यहां आते हैं भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। पास में ही नारद सरोवर है उसकी भी परिक्रमा होती है।

प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं

पंचकोश समिति ने की परिक्रमा
बक्सर खबर। पंचकोश मेले की महता को बनाए रखने के लिए संत समाज भी अपनी तरफ से प्रयासरत है। बक्सर की पौराणिकता जीवंत रहे। इसके लिए पंचकोशी समिति के अध्यक्ष बसांव पीठाधीश्वर अच्युत्तप्रपन्ना चार्य जी, समिति के संयोजक डा. रामनाथ ओझा एवं अन्य संत व श्रद्धालु भी आज बुधवार को परिक्रमा में शामिल हुए। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था की गई थी। गुरुवार को मेले का तीसरा पड़ाव भभुअर में लगेगा। जहां लोग चुड़ा दही का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here