नंदन में राजनीति करने पहुंचेंगे पप्पू यादव

0
860

बक्सर खबर : डुमरांव के नंदन गांव में मुख्यमंत्री आए। वहां कितना विकास हुआ। यह विषय अब गौड़ हो गया। वहां सीएम के काफिले पर पथराव हुआ। इसकी चर्चा जोरों पर है। रविवार को जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव नंदन पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह ने मीडिया को दी है। उनकी सूचना के अनुसार पप्पू वहां सुबह नौ बजे पहुंचेंगे। किससे मिलेंगे, क्या करेंगे। यह तो कल उनके आगमन के बाद पता चलेगा। लेकिन नंदन की घटना पर राजनीति का दौर शुरु हो गया है। उनके आगमन के बाद और राजनीतिक पार्टियां भी वहां पहुंचेगी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here