मां तुझे सलाम, होनहार खिलाड़ियों की माताओं को दिया गया सम्मान

0
223

बक्सर खबर। मां तुझे सलाम क्योंकि आप ही ने दिया हर उस वीर को जन्म जिसने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। हम बात कर रहे हैं उन 5 माताओं की, जिन्हें आज शनिवार को पटना के विधान परिषद हाल में सम्मानित किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा यहां राष्ट्रमाता जीजा मां पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, दक्षिण प्रांत के क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राजेश्वर राज एवं सुदर्शन जी महाराज द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कड़ी में सुबे के लगभग सभी जिलों से वैसे खिलाड़ियों का चयन किया गया था।जिन्होंने विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित किया।

सम्मानित हुई जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों की माताएं

क्रीडा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वाधान में मातृ भूमि को सम्मान दिलाने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मान देकर जननी का मान बढ़ाया गया। माताओं के मनोबल एवं उत्साह को बनाए रखने के लिए कुल 72 माओं को सम्मानित किया गया। जिसमें बक्सर से 5 माताओं का चयन हुआ था। बास्केटबॉल खिलाड़ी ऋषभ राय चौधरी की माता डॉ उषा कुमारी, वुशु खिलाड़ी निधि कुमारी की माता रीता सिंह, एथलेटिक्स में रूपा कुमारी की माता सावित्री देवी, जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ी मुस्कान कुमारी की माता उर्मिला देवी एवं हाकी खिलाड़ी पूजा कुमारी की माता दुर्गावती देवी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेतन चौहान एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री राज चौधरी महामंत्री संजय तिवारी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। बक्सर जिला के प्रतिनिधि के रूप में क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार एवं सचिव जय प्रकाश यादव समारोह में शामिल हुए।

add विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here