स्वर्गीय सुभाष मौर्य किए गये याद

0
158

बक्सर खबर: सम्राट अशोक क्लब के संस्था के संस्थापक का तीसरा स्मृति दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन शुक्रवार को प्रखंड के करुंअज गांव में जिला शाखा बक्सर के द्वारा किया गया। स्वर्गीय सुभाष सिंह मौर्य तीसरी स्मृति दिवस की शुरूआत क्लब के पंचायत इकाई के द्वारा श्रद्धाजंली सभा व राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। संस्था के बिहार पर्यवेक्षक माननीय तुलशी मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष सिंह मौर्य का जन्म 3 जुलाई 1958 को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के सिद्धार्थ नगर (जमनिया) में हुआ था।

2 फरवरी 1996 को भारत के राष्ट्रीय मूल्यों और धरोहरों के रक्षा और विश्वगुरु और विश्व विजेता के ताज को पुनर्निर्माण के संदर्भ में स्थापना किया। जिसका लगतार 22 बर्षो संस्थान प्रयास करता आ रहा है। स्वर्गीय सुभाष जी का 5 अक्टूबर 2016 को प्राकृतिक नियमो के अनुसार शरीर त्याग दिया था। श्रधांजलि सभा का संचालन सर्वजीत सिंह कुशवाहा ने किया। सभा का संबोधन पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर मौर्य, रालोसपा के प्रधान महासचिव सुनील कुशवाहा, परीक्षित कुशवाहा, बिनोद सिंह सहित कई लोगो ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here