पिता ने बिहार को लूटा, बेटे कर रहे जनता को इमोशनल ब्लैक मेल: रोहित

0
503

बक्सर खबर: बिहार वीरों की धरती है, इतिहास कारों, कलाकारों, साहित्यकारों, की धरती है। लेकिन कुछ लोग इसे बदनाम कर रहे है। जात-पात के दो धाराओं में बांट रहे है। लालू जी को नेल्शन मंडेला घोषित कर में लगे है। जिन्होंने जनता और राज्य को लूटा है। वो और उनका परिवार न्याय यात्रा निकाल रहा है। यह युक्त बातें गायत्री ठाकुर के पुण्यतिथी पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान युवा चेतना मंच के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कही। लालू के पन्द्रह साल के शासन काल में बिहार को सिर्फ मिला तो लूट, हत्या, बलत्कार व बिहारियों को अन्य राज्यों जिल्लत भरी जिंदगी। लालू ने क्या किया है बिहार के लिए सिर्फ अपने परिवार और अपना विकास किया है। अब उनके पापों की सजा भगवान कोर्ट से दिलवा रहे है। तो उनके दोनों बेटे इमोशनल ड्रामा के जरिये बिहार में आरजकता की स्थिति बनाने में लगे है। बिहार की जनता सब जानती है अब जंगल राज नही आने देगी। सिंह ने कहा कि ऐसे राजनितिक रावणों को सबक सिखाने के लिए सबकों राम बनना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here