दुर्घटना में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की मौत

0
3011

बक्सर खबर। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर प्रसार मिश्र की आज शुक्रवार को मौत हो गई। वे ब्रह्मपुर प्रखंड में कार्यरत थे। प्रशासन को सूचना मिली कि वे रघुनाथपुर स्टेशन के पास उदना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच के लिए भेजा गया था। दुर्घटना 11:30 के लगभग हुई।

कुछ घंटे तक लोग किसी रेल यात्री की मौत हुई ऐसा मान रहे थे। लेकिन जब उनकी पहचान हुई तो सभी चकित रह गए। पूछताछ में यह पता चला कि वे प्रतिदिन ट्रेन से आते थे। मूल रुप से नौबतपुर के रहने वाले थे। यह सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीओ हरेन्द्र राम मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना की खबर उनके परिवार वालों को दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here